बिहार
शादीशुदा खेसारी लाल यादव की ‘बुलबुल’ बनीं नीलम गिरी, खुले आसमान के नीचे हुईं रोमांटिक l

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार खेसारीलाल यादव ने नए साल 2026 की शुरुआत अपने नए गाने ‘बुलबुल’ के साथ की है. गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है l
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव ने नये साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. उनका नया गाना “बुलबुल” रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया. रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर इस गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए हैं. ये चीज खेसारी लाल की जबरदस्त लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को साफ दर्शाती है. नए साल पर आए इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा हैl



