लखनऊ (उ. प्र)-बुकिंग के बाद भी नहीं मिली पसंदीदा स्कूटी, डीलर पर वादा खिलाफी का आरोप

बुकिंग के बाद भी नहीं मिली पसंदीदा स्कूटी, डीलर पर वादा खिलाफी का आरोप
लखनऊ के अलीगंज निवासी डॉ. लोकेश दत्त अवस्थी ने TVS मोटर कंपनी के अधिकृत डीलर पुनीत व्हील्स प्रा. लि., उज्ज्वना तिराहे, अयोध्या रोड के खिलाफ कथित धोखाधड़ी और वादाखिलाफी की शिकायत दर्ज कराई है।
डॉ. अवस्थी के अनुसार, उन्होंने 22 मार्च 2026 को अपनी पत्नी निशा त्रिपाठी के साथ शोरूम जाकर स्टार ब्लू रंग की TVS iQube 3.1 स्कूटी बुक कराई और ₹11,500 अग्रिम राशि जमा की। इसके बाद 23 मार्च 2026 को उन्होंने लगभग दोपहर 1 बजे शेष ₹1,10,000 का भुगतान कर कुल ₹1,21,500 जमा कर दिए।
उनका आरोप है कि शोरूम के सेल्स मैनेजर दीपक वर्मा ने आश्वासन दिया था कि नववर्ष की सप्तमी (24 मार्च 2026) के शुभ अवसर पर उन्हें वही स्टार ब्लू रंग की स्कूटी डिलीवर की जाएगी। हालांकि, डिलीवरी के दिन उन्हें बताया गया कि उक्त स्कूटी किसी अन्य ग्राहक को बेच दी गई है और उन्हें सफेद रंग की स्कूटी लेने का दबाव बनाया गया।
डॉ. अवस्थी ने इस मामले को विश्वासघात और अनुचित व्यापारिक व्यवहार बताते हुए TVS प्रबंधन से जांच कर कार्रवाई करने और वादा किए गए मॉडल व रंग की स्कूटी उपलब्ध कराने की मांग की है।


