बिहार

राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, आइडिया एनजीओ व पुलिस की टीम ने नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 20 लड़कियों की रेस्क्यू की है।

लोकेशन।नालंदा

डेस्क।बिहार

राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, आइडिया एनजीओ व पुलिस की टीम ने नालंदा के पावापुरी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 20 लड़कियों की रेस्क्यू की है। इस मामले में पति-पत्नी समेत चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार भी किया गया है। लड़कियां पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जिन्हें नौकरी का प्रलोभन देकर नालंदा लाया गया था। कुल तीन म्यूजिकल ग्रुप के लोगों को पकड़ा गया है। यह पूरा गिरोह पति-पत्नी मिलकर चला रही है। जिसका नाम बबीता म्यूजिकल ग्रुप है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पावापुरी थाना क्षेत्र में एक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 20 नाबालिक लड़कियों का रेस्क्यू कराया गया है। इन सभी लड़कियों से आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस करवाया जा रहा था। यह लड़कियां अलग-अलग राज्यों की है।जिसमें पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल और उत्तर प्रदेश की लड़कियां शामिल है। इन्हें अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर,फिल्मों में डांस का प्रलोभन देकर लाया गया था। आज सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। सरस्वती पूजा में डांस कराने को लेकर लड़कियों को लाया गया था। यह पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के नेतृत्व में चलाया गया।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button