Weather

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश, काफी नुकसान..

बिहार के मौसम में एक बार फिर से बदला हुआ है राजधानी पटना में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है वहीं कई अन्य जिलों में भी आंधी बारिश और ओले गिरे हैं, जिसमें काफी संपत्ति का नुकसान हुआ है. तेज आंधी की वजह से बगहा में एक बड़ा पेड़ स्कॉर्पियो पर गिर गया जिसकी वजह से स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई पर गनीमत रही कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ. खराब मौसम की वजह से कोलकाता से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया वहीं नालंदा में मौसम खराब की वजह से एक विमान करीब 1 घंटे तक चक्कर 15 चक्कर लगाया.

बताते चलें की मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने ने बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इस रेड अलर्ट में बिहार का पटना, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, बांका, जमुई, गया, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, वैशाली और सारण शामिल है. इन जिलों में तेज रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है. इसी कारण से इन जिलों के लोगों ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button