उत्तर प्रदेश
यूपी के 558 सहायता प्राप्त मदरसों के खिलाफ EOW की जांच पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई

उत्तर प्रदेश के 558 सहायता प्राप्त मदरसों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच पर रोक लगा दी है। मदरसों की जांच कराने का आदेश को न्यायालय ने आयोग के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर दिया। वहीं, मामले में राज्य सरकार से प्रतिक्रिया की मांग की गई है।



