धर्म-कर्म
दूसरे दिन भी बांके बिहारी मंदिर का खजाना खोला गया, अब सोने-चांदी की चीजें मिली है

रविवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का खज़ाना भी खुला था। इस बार खोज टीम को बर्तन, तीन छोटी चांदी की छड़ी और एक 3 फीट की सोने की छड़ी मिली है। गौरतलब है कि शनिवार को मंदिर का भंडार पहली बार 54 साल बाद खोला गया था, जिसमें कल दो बक्से और तीन कलश मिले थे।



