गोंडा

ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को मा० सांसद गोंडा/केंद्रीय विदेश राज मंत्री, जिलाधिकारी तथा सीडीओ ने कम्बल वितरित किया

*गोण्डा 25 दिसम्बर,2025*।

शीतलहर के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गोण्डा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम में माननीय सांसद गोंडा एवं केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गरीब, निराश्रित एवं जरूरतमंद नागरिक उपस्थित रहे, जिन्हें सर्दी से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। अतिथियों ने स्वयं लाभार्थियों को कंबल सौंपते हुए उनका हालचाल जाना तथा उन्हें ठंड के मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याण की भावना से निरंतर ऐसे कार्य कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत निरंतर निगरानी रखते हुए जरूरतमंदों की पहचान कर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थलों, रैन बसेरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कंबल वितरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button