मेरठ में धमकी का तांडव, अतीक अहमद के रिश्तेदार होने का दावा कर परिवार को जान से मारने की धमकी

मेरठ में एक सुनियोजित रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी से 25.50 लाख रुपये वसूले गए। जब पीड़िता ने यह मांग की कि ये पैसे वापिस किए जाएं तो आरोपी बदमाशों ने धमकी दी कि अगर रकम वापस मांगी गई तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।
आरोपी ने खुद को अतीक अहमद के रिश्तेदार बताते हुए इस धमकी को और भड़का दिया। धमकी के कारण पीड़िता और उनका परिवार भयभीत हैं और उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यह रंगदारी और हत्या की धमकी का मामला क्षेत्र में चिंता का विषय बन गया है।जिससे स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटनास्थल के आस-पास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जा सके और आरोपितों को कड़ी सजा मिल सके। यह घटना मेरठ में बढ़ते अपराध और रंगदारी के खिलाफ सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है।



