बिहार

महाकुंभ से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत 3 श्रद्धालुओं की मौत

कैमूर: बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित मुठानी के पास मंगलवार सुबह ऑटो पलट गई. इस हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे ऑटो सवार तीन तीर्थ यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं. मरने वालों में एक दंपती भी शामिल है.

सड़क हादसे में तीन की मौत: वहीं एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है.

मृतकों में पति-पत्नी शामिल: तीनों मृतकों की पहचान हो गई है. मरने वालों में डालटेनगंज निवासी पप्पू सिंह, उसकी पत्नी अंजू सिंह और ऑटो चालक पप्पू कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों में औरंगाबाद के न्यू एरिया टाउन थाना निवासी राजकुमार सिंह और उसकी बेटी अंजली कुमारी के रूप में हुई है. दोनों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘ऑटो चालक को नींद आ गई थी’: वहीं मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज से स्नान कर ऑटो से पांच लोग लौट रहे थे. इसी बीच ऑटो चालक को नींद आ गई और सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं.

“प्रयागराज से स्नान कर ऑटो से पांच लोग लौट रहे थे, जिसमें महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हुए हैं. शव को पोस्टमोर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.”- प्रियेश प्रियदर्शी, थानाध्यक्ष, मोहनिया थाना

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button