बिहार

मां अपने प्रेमी के साथ मिल कर करना चाहती थी…, नाबालिग बेटे को लगी भनक और….

नालंदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग पुत्र ने अपनी ही मां की हत्या गोली मार कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव की है जहाँ एक नाबालिग पुत्र ने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान स्थानीय मुन्नी देवी के रूप में की गई जबकि आरोप उसके नाबालिग बेटे पर लगा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतिका अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने नाबालिग बेटे को मारना चाहती थी जिसकी भनक उसे लग गई और उसने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग के पिता की हत्या भी पांच वर्ष पूर्व धारदार हथियार से गला रेत कर दी गई थी जिसका वह इकलौता चश्मदीद गवाह है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की मृतिका मां अपने प्रेमी के साथ मिल कर अपने बेटे की हत्या करने की फ़िराक में थी जिसकी भनक उसे लग गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग घर से भाग गया और बुधवार को उसने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई और लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। फ़िलहाल पुलिस नाबालिग को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button