गोंडा

भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा गोंडा विधानसभा का व्यापारी सम्मेलन का आयोजन

*गोंडा*

भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा गोंडा विधानसभा का व्यापारी सम्मेलन आज बुधवार को आयोजित किया गया। यह आयोजन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर व्यापारियों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल रहे।

उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का जीएसटी संशोधन का यह फैसला ऐतिहासिक है।

एक देश एक कर का प्रावधान कर केंद्र की मोदी सरकार भारत को विश्व स्तर पर आर्थिक मजबूती प्रदान करता है।

वहीं दूसरी तरफ आत्मनिर्भर भारत विषय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर एवं जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा द्वारा संबोधित किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत अभियान के निमित्त हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी को लेकर बूथ स्तर तक जागरण का कार्य करेगी।

भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनपद में आगामी महीना में विविध कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

जिसका उद्देश्य भारत में बन रही वास्तु का उपयोग भारत के नागरिक करें। साथ ही साथ विदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से लोगों को बचाया जा सके।

आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी दीपक अग्रवाल नीरज मौर्य महामंत्री आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक वीरेंद्र वर्मा आशीष मोदनवाल योगेंद्र वर्मा पिछला मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता सहित नगर के सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button