क्राइम

कानपुर :रिद्धि-सिद्धि मर्डर: ‘हाय दीदी, उसने सबको मार डाला’!

रिद्धि-सिद्धि मर्डर: ‘हाय दीदी, उसने सबको मार डाला’, सब खोकर बंगाल लौटेगी रेशमा, CCTV में कैद कातिल पिता का सच.

कानुपर में किदवईनगर के दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित मां रेशमा ने अब कानपुर छोड़ अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल लौटने का फैसला किया है। दोनों जुड़वां बच्चियों को खोने के बाद वह पूरी तरह टूट चुकी हैं। जिस घर में कभी बेटियों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा और दर्द भरी यादें रह गई हैं।

सोमवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के कलिम्पोंग निवासी रेशमा के भाई बालबहादुर और बहन हेमा छेत्री मंगलवार को शहर पहुंचे। दोनों को देखकर रेशमा की आंखों से आंसूओं का सैलाब फूट पड़ा। हाय दीदी, उसने दोनों को मार डाला..कहकर वह बहन के गले लगी बिलख पड़ी। बहन ने ढाढ़स बंधाया और इस मुश्किल घड़ी में सहारा बनने का भरोसा दिया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button