MUMBAI

भारत – न्यूज़ीलैंड फाइनल में भारत की 93 रन से शानदार जीत!

T20 World Cup 2026: सैमसन हुए ‘विराट क्लब’ में शामिल, कारनामा करने वाले 19 साल में सिर्फ तीसरे बल्लेबाज

India vs New Zealand, Final: संजू सैमसन का यह विराट कारनामा इतिहास के सुनहरे शब्दों में दर्ज हो गया

India vs New Zealand Final: वर्ल्ड कप में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्रचंड फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इस बार कीवियों का बुरी तरह बैंड बजाया था. सैमसन ने मानो वहीं से शुरुआत की, जहां ईडन गार्डन में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में छोड़ा था. पिछले तीन मैचों में बल्ले से बॉलरों पर शोले बरसा रहे सैमसन ने लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा. और इसी के साथ ही संजू वर्ल्ड कप के करीब 19 साल के इतिहास में बहुत ही खास उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए. सैमसन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छ्क्कों से पचासा पूरा किया, जो आखिर में 48 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों से 89 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन बड़ा कारनामा वह पचासे के साथ ही पूरा कर चुके थे.

विराट क्लब में शामिल हुए संजू!
भारतीय ओपनर ने अपनी प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए..गेंदों पर 50 रन बनाए, तो वह वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल में पचासा जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाबज बन गए. सैमसन के अलावा पहले यह कारनामा भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (2014) और पाकिस्तान के बड़बोले शाहीद आफरीदी (2009) ने ही किया है. निश्चित रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि है और इस कारनामे से सैमसन ने खुद को “विराट क्लब” में शामिल करा लिया. लेकिन बात संजू के कारनामे की सिर्फ यहीं ही खत्म नहीं हो जाती.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button