खेल

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, देशभर में जश्न

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है सिर्फ भारत ने 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीता है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने दुबई में भारत का परचम लहराया और एक बार फिर करोड़ों भारतीय फैंस को खुशी से झूमने का मौका दिया. इससे पहले भारत ने 2002 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था.

25 साल बाद लिया न्यूजीलैंड से हार का बदला

2025 में भारत न्यूजीलैंड से चैंपियंस ट्रॉफी में जीतकर 25 साल पहले हुई हार का बदला ले लिया. 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने भारत कों 4 विकट से हराया था.

भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा की भूमिका अहम

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के जीत में कप्तान रोहित शर्मा की भूमिका अहम रही. रोहित ने 76 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्कों जड़े वही शुभम गिल ने 31, श्रेयस अय्यर 48, अक्षर पटेल 29, हार्दिक पंड्या 18 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button