गोंडा

भाजपा जिलाध्यक्ष का इटियाथोक कस्बे में हुआ जोरदार स्वागत

*गोण्डा*

गोंडा जिले में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का आज शुक्रवार को इटियाथोक कस्बे में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता बाइकों से इटियाथोक पारासराय के शीमा पर पहुंचे यहां सभी ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम के इटियाथोक पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष का काफिला खरगूपुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल करण लाज मे पहुंचा। यहां पर भी उपस्थित लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। समारोह में अमर किशोर कश्यप ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में कार्य करने का आश्वाशन दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित मे कार्य करने की अपील की, ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके। उनके स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। इस अवसर विधायक विनय कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, रामानन्द तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, ज्योतिचंद्र तिवारी, राजेश दुबे, महेंद्र जैन, अजय राठौर, पवन सिंह, राजेश ओझा, राहुल ओझा, गोली नेता, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button