बिहार

भगवानपुर विधानसभा के गांव रोहलकी दयालपुर में अरविंद चौधरी के संयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का हुआ भव्य स्वागत

भगवानपुर विधानसभा के गांव रोहलकी दयालपुर में अरविंद चौधरी के संयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह को पुष्प गुच्छ देते हुए शुभकामनाएं दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी और कहां की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉक्टर मधु सिंह को जिला अध्यक्ष का दायित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है पूर्व राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि डॉक्टर मधु सिंह को जिला अध्यक्ष का दायित्व देकर भारतीय जनता पार्टी ने आम कार्यकर्ता का सम्मान किया है डॉ मधु सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी स्थानीय लोगों की समस्याओं को हल करने और उनके जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता स्थानीय लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने ग्राम वासियों का आभार जताया और कहा कि यह स्वागत उनके लिए एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कहा कि वह उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इस प्रकार, भगवानपुर विधानसभा के गांव रोहलकी दयालपुर में अरविंद चौधरी के संयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का भव्य स्वागत एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की गई और स्थानीय लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष मुदप त्यागी, सोनू धीमान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, वीरेंद्र सैनी,चंदन त्यागी, सतविंदर प्रधान , नीटू सिंह, अरविंद चौधरी,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button