POLITICSउत्‍तर प्रदेशजानकारीसामयिक हंस

‘बुलडोजर पर राजनीति करने के बजाय मामला कोर्ट पर छोड़े,मायावती ने दी सलाह

लडोजर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच चल रहे वार-पलटवार के बीच सपा सुप्रीमो मायावती ने दोनों को ही इसपर राजनीति नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह अपेक्षा की है कि भेड़िये के हमले को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

मायावती ने एक्स पर लिखा कि इस समय सरकार व सपा को बुलडोजर की राजनीति करने के बजाय इन्हें अब यह मामला कोर्ट के ऊपर छोड़ देना चाहिए। जहां न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।उन्होंने कहा कि यूपी के कुछ जिलों में जंगली जानवर, बच्चों, बुर्जुगों व नौजवानों पर हमला कर रहे है। उसे रोकने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए। भय के कारण, मजदूर और गरीब लोग अपने पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करने और मजदूरी करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button