बिहार
बिहार विधानसभा चुनावों में कल होंगे दूसरे चरण के मतदान, भारत नेपाल सीमा को किया गया सील

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मधुबनी जिला अंतर्गत लगभग 110 किलोमीटर भारत नेपाल सीमा को को 2025 विधानसभा के मद्देनजर सील किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत के SSB और नेपाल के APF जवान द्वारा ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया जा रहा है। ताकि चुनाव में किसी भी अपराधिक गतिविधि को सीमा पार से रोका जा सके। ये सभी जानकारियां मधुबनी जिलाधिकार आनंद शर्मा एवं मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दिया।
एसपी ने दिए दिशानिर्देश
वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि पुरे जिला में 19 हजार पुलिस को तैनात किया गया है कि चुनाव के दिन कोई दिक्कत न हो अगर कोई व्यक्ति कुछ करता है तो उसे बक्सा नहीं जाएगा ।



