बिहार

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, इन गाइडलाइंस का रखें ख्याल

सारण (बिहार): इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी 2025 से निर्धारित है। इसका आयोजन जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। 01 फरवरी से 15 फरवरी चलेगा और दो पालियों में ली जाएगी. प्रथम पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी.

छपरा में कुल 70 केंद्र बनाये गये हैं

इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 61686 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। और दो पालियों में ली जाएगी परीक्षा. और स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में अयोजन को लेकर आज सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों की बैठक आहुत की गई।

जाने क्या क्या लेकर जाना होगा

परीक्षा केंद्र के सभी वीक्षकों एवं अटेंडेंट का परिचय पत्र अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थी की फ्रिस्किंग कड़ाई से सुनिश्चित करने को कहा गया।

परीक्षा में जूता-मोजा पहनने पर रोक

दोनों पालियों के लिए निर्धारित समय के बाद अर्थात् विलम्ब से वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति कदापि नहीं दी जाएगी। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण पदाधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। जो भी कमियां पाई जाएगी, उसे केंद्र अधीक्षक दुरुस्त करेंगे। किसी भी परीक्षा केंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी होगी। अवश्यक्तानुसार बैरिकेडिंग भी कराना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button