बिहार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग की 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बयान से बिहार के साथ ही पूरे देश की राजनीति में गर्माहट ला दी है, मीडिया से बात करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को अब एनडीए का संयोजक और उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. यह बिहार के लिए सुनहरा अवसर होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी देश को नई दिशा देने में कामयाब होगी, हालांकि अश्विनी चौबे के बयान पर भाजपा के कोई दूसरे बड़े नेता टिप्पणी करने से मना कर रहे हैं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है.

जबकि अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद बिहार कि विपक्षी राजद ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी रणनीति नीतीश कुमार को निपटाने की है, पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी का कोई नेता नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग करता है तो कोई नेता उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है लेकिन हकीकत है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने की योजना बीजेपी बना रही है.

अश्विनी चौबे के इस बयान पर जेडीयू ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 के चुनाव लड़ने की बात फिर से दोहराई है पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने यह बात हाल ही में दोहराई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चुनाव लड़ा जाएगा इसके बाद अगर कोई नेता कुछ बयान देता है उसका कोई मतलब नहीं है.

बताते चलें कि अश्विनी चौबे बीजेपी के सीनियर लीडर हैं.वे बिहारमें नीतीश कुमार के साथ मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था उसके बाद से वह बीजेपी में अलग-अलग चल रहे हैं लेकिन बीच-बीच में वह इस तरह का बयान देते हैं जो मीडिया में सुर्खियां बनती है अब देखना है कि अश्वनी चौबे का यह बयान पार्टी की रणनीति के तहत दिया गया है या फिर अश्विनी चौबे खुद के ऊपर फोकस करने के लिए यह बयान दिया है और आने वाले दिनों में इस बयान का क्या असर होता है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button