बिहार

बिहार काफी बदल गया है, नीतीश-मोदी की सरकार ने महिलाओं को बनाया है स्वाबलंबी

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियां जमीनी स्तर पर मजबूती को लेकर काम कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत नालंदा पहुंची जहां उन्होंने बिहारशरीफ सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के मुख्यमंत्री रोजगार योजना की बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए के साथ ही सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रूपये भेज दिए गए जबकि अन्य बची हुई महिलाओं को भी भेजी जाएगी। इस राशि से स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को दो लाख रूपये की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इससे बिहार की महिलाएं स्वाबलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

 

पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उसके बाद से उन्होंने निरंतर देश की महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम किया है। उनका मन्ना हिया कि देश की महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। बिहार में 2005 के पहले महिलाएं घर से निकलने से डरती थी लेकिन आज वही महिलाएं बेख़ौफ़ हो कर रात दिन कभी भी बाहर निकलती हैं और अपना काम कर रही हैं। घर की बेटियां निडर होकर देर शाम तक अपने शिक्षा ग्रहण एवं बाजार करने हेतु घर से बाहर निकलती हैं। बिहार के युवाओं के लिए भी केंद्र और राज्य सरकार काफी काम कर रही है।

बिहार के युवा अब स्वरोजगार में काफी आगे बढ़ रहे हैं, सरकार के मदद से रोजगार के लिए सहायता राशि के साथ साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे बिहार के युवा अब नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा जिससे पलायन भी रूकेगी। आज बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं, जिसकी झलक हर जगह देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि 22 साल बाद बिहार आई हूं और यहां के विकास कार्यों को देखकर प्रसन्न हूं। मेरा बिहार के सभी महिलाओं सहित समस्त जनता से आग्रह है कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए सरकार बनाएं

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button