अन्यउत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारी

फार्मासिस्टों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

गोंडा

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। ऐसे में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा गोण्डा के जिला अध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी के अगुवाई में पूरे जिले के जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी के सभी फार्मासिस्टों के द्वारा गोण्डा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने फार्मासिस्टों के विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी ने बताया कि फार्मासिस्ट के चौबीस बिंदुओं पर मांग की गई है जिसमें फार्मासिस्ट के पद नाम बदलने, ब्लड बैंक में नियुक्त फार्मासिस्ट के कार्य निर्धारित करने, फार्मासिस्ट के पदोन्नति की प्रक्रिया में बदलाव करने ऐसे विभिन्न बिंदुओं पर मांग की गई है। पूर्व मंडल प्रवक्ता सुधांशु मिश्र ने बताया कि जिले में बने सभी सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पदों पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति की जाए, प्रत्येक ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट के तीन ओर चीफ फार्मासिस्ट के दो पदों का मानक बनाकर पद सृजित किये जाए ऐसे कई मांगों को लेकर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी, महामंत्री सुधीर शुक्ला, रोहित मिश्र, कुलदीप मणि त्रिपाठी, सुधाकर पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, बी डी सोनी, जितेंद्र नाथ तिवारी, रामसागर, सत्य प्रकाश तमाम फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button