पाकिस्तान भेजा गोपनीय डाटा : सुल्तानपुर का युवक गिरफ्तार, छह महीने में एक बार घर आता था; केरल पुलिस ने उठाया

सुल्तानपुर के रोहित को जहाज निर्माण से जुड़े संवेदनशील गोपनीय डाटा पाकिस्तान भेजने के आरोप में केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया। परिवार को उसकी गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। जांच में उसके मोबाइल से विदेशी नंबरों पर भेजे गए डेटा, चैट और दस्तावेज मिले हैं
मोबाइल से मिली गोपनीय जानकारी
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि विदेशी नंबरों पर संवेदनशील सूचनाएं भेजी गई थीं, जिससे भारत की समुद्री सुरक्षा तंत्र को गंभीर खतरा हो सकता था। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार लीक हुई जानकारी में रक्षा जहाजों, कार्गो वेसल्स व अन्य तकनीकी विवरण शामिल हो सकते हैं।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से कई चैट, दस्तावेज और मीडिया फाइलें बरामद की गई हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जासूसी कब से चल रही थी और क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।



