पहले प्रेमिका, फिर पत्नी को मारी गोली; पुलिस ने यह रिपोट वजह जान उड़े होश..
खगड़िया: जिले के एक गांव प्रेम प्रसंग के आनोखा ममला सामने आया है जहा एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी और साथ अपनी प्रेमिका को भी घायल कर देता है। आनन फानन में घायल प्रेमिका को भागलपुर रेफर किया गया। पति गिरफ्तार पुलिस मामले की जांच कर रही है.।
खगड़िया: बिहार के खगड़िया से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोरकाही थाने के अमौसी गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। उसे भागलपुर रेफर किया गया है। आरोपी पति विक्रम कुमार राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना ने सबको हिला दिया
अमौसी गांव में हुई इस दर्दनाक घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। विक्रम कुमार राम के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि विक्रम ने पहले अपनी प्रेमिका मुन्नी देवी को गोली मारी और फिर अपनी पत्नी नीतू कुमारी (30 वर्ष) को भी गोली मार दी। नीतू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल है और उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।
मुन्नी देवी से अवैध संबंध?
पुलिस जांच में पता चला है कि विक्रम का मुन्नी देवी के साथ अवैध संबंध था। हाल ही में मुन्नी देवी का पति मुकेश कुमार घर आया था, जिसके बाद मुन्नी देवी विक्रम से मिलने से कतराने लगी थी। इस बात से विक्रम कुमार राम काफी नाराज था। दूसरी तरफ, विक्रम की पत्नी नीतू कुमारी को भी अपने पति के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। इस बात को लेकर शराब कि नशे में पति था?
मंगलवार को विक्रम ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।