बिहार

पटना में दस प्रतिशत मतदान केंद्र होगा महिलाओं के हवाले साथ ही विदेशी एंबेसडर भी करेंगे दौरा, DM ने बताया ‘क्या है मतदान की तैयारी…’

पटना: राजधानी पटना के सभी 14 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान प्रक्रिया को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मामले को लेकर पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार हमलोग काफी चुनौतीपूर्ण तैयारी के साथ ही सफल मतदान के लिए तैयार हैं। पटना जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर कई टीमें बनाई गई है जो लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाएं संभालेंगी। हर थाना लेवल पर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति होगी साथ ही इस बार सभी बूथ पर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहाँ सभी कर्मी महिला ही होंगी। पहली बार महिला संचालित कंट्रोल रूम बनाया गया है जबकि राजधानी पटना के 10 प्रतिशत बूथों का संचालन भी महिलाओं के हाथों में होगा। इसके साथ ही 49 युवा मतदान केंद्र, 14 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों के द्वारा संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पटना के कई बूथों पर हम बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को परिलक्षित करेंगे। गांधी मैदान में बड़ा रंगोली भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव के दौरान कई देशों के अंबेसडर भी आ रहे हैं और वे राज्य के विभिन्न जिलों में बूथों पर घूम कर चुनाव की प्रक्रिया को समझेंगे।

जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि मंगलवार को 6 बजे के बाद से कोई चुनाव प्रचार नहीं किया जायेगा। इसकी निगरानी के लिए 61 टीमें बनाई गई है जो कहीं से सूचना मिलने पर कार्रवाई करेंगी। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि हमलोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक मतदान हो सके साथ ही आपलोग भी अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और अपना मतदान जरुर करें। उन्होंने कहा कि SIR के बाद से हमने मतदान के लिए काफी तैयारियां की और उम्मीद है कि इसका असर बेहतर मतदान प्रतिशत के रूप में देखने को मिलेगा। चुनाव के प्रक्रिया का पूरा केंद्र बिंदु ही मतदाता हैं तो सभी लोग अपना वोट डालने जरुर बूथ तक पहुंचे। बूथ पर लोग निजी गाड़ियों से मतदान के लिए जा सकते हैं, हमारी पोलिंग पार्टियां रात भर बूथ पर रुक कर आपका अगले दिन इंतजार करते हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button