बिहार

अब CM नीतीश के आसपास भी नहीं जा सकेंगे अज्ञात और आम आदमी, हिजाब प्रकरण के बाद बढाई गई सुरक्षा

बीते दिनों नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान महिला चिकित्सक के चेहरे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हिजाब हटाये जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में एक तरफ देश में सियासत शुरू हो गई तो दूसरी तरफ यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय बन गया और उन्हें पाकिस्तान से धमकी भी मिली है। पाकिस्तान से मिली धमकी को बिहार पुलिस और देश की सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से लिया है और अब सीएम नीतीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ख़ुफ़िया सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर बिहार के डीजीपी और एसएसजी के एडीजी ने बैठक की और मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे की समीक्षा की। इस दौरान सीएम के सुरक्षा को लेकर नया प्रोटोकॉल भी लागू किया गया है। अब सीएम की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा समूह (SSG) को हाई अलर्ट किया गया है साथ ही यह निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी कार्यक्रम में सिर्फ चुनिन्दा और हाई प्रोफाइल लोग ही सीएम के आसपास जा सकेंगे। आम जनता या अज्ञात लोग अब मुख्यमंत्री के आसपास जा भी नहीं सकेंगे।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button