क्राइमगोंडा

बाईक सवार दंपति को डंफर ने मारी टक्कर,पत्नी की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम,परिजनों में मचा कोहराम

गोण्डा जिले के मनकापुर-दर्जी कुआं मार्ग पर एक गांव के पास गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ससुराल से पति के साथ मायके जा रही बाईक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दिया,जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति को मामूली चोटे आई हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली के गांव मझरिया की रहने वाली सुमन मिश्रा 35 वर्ष अपने पति के साथ कर्नलगंज कोतवाली के गांव गौरवा खुर्द अपने ससुराल जा रही थी। देहात कोतवाली पुलिस चौकी दर्जी कुआं से कुछ ही दूरी पर मनकापुर-दर्जी कुआं मार्ग के सुल्तान जोत गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल दर्जीकुआं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि घटना के संबंध में वाहन को कब्जे में लिया गया है। लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button