नीम करोली बाबा’ के बाद पर्दे पर दिखेगी ‘साई बाबा’ की कहानी, स दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी!

नीम करोली बाबा’ के बाद पर्दे पर दिखेगी ‘साई बाबा’ की कहानी, स दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की सफलता के बाद साई बाबा पर भी फिल्म बन रही है जिसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं और इसके सभी गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
अब नीम करोली बाबा के बाद पर्दे पर साई बाबा (Sai Baba) की कहानी दिखाने की तैयारी हो रही है। जी हां, साई बाबा पर आधारित एक फिल्म बन रही है जिसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है।
*साई बाबा बनेंगे संजय मिश्रा*
बड़े पर्दे पर जो साई बाबा की भूमिका निभाने वाले हैं, वो एक्टर कोई और नहीं टैलेंटेड एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) हैं। संजय मिश्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म ‘तेरा साई’ से अपना पहला लुक रिवील किया है जिसमें वह साई बाबा के लुक में दिखाई दे रहे हैं।
*कब रिलीज होगी तेरा साई?*
फिल्म के पोस्टर के साथ रिवील किया गया है कि आखिर यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म को देखने के लिए 5 महीने का इंतजार करना होगा। फिल्म अगले साल 5 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “सबका मालिक एक।”



