बिहार

नालंदा में मामा बना कंस, इस वजह से भांजे ने समाप्त कर ली अपनी इहलीला..

नालंदा में एक व्यक्ति ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने मामा को जिम्मेवार बताया है. वहीं मामले में परिजनों ने कहा कि…

नालंदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने मामा की वजह से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर मोहल्ले की है जहां एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के वृंदावन गाँव निवासी भोला पासवान के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीती रात उनसे फोन पर बात हुई थी तब तक वे बिल्कुल ही ठीक थे। हमलोगों ने हर दिन की तरह नॉर्मली बातचीत की और फिर खाना खा कर सो गये। देर रात फिर फोन आया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि मृतक लोन और कर्ज लेकर घर खरीदना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपने मामा को 60 लाख रूपये दिए। मामा ने रूपये से अपने नाम से घर लिखवा लिया और पैसे लेकर भी भाग गया था जिसके बाद से वे हमेशा परेशान रहते थे। परिजनों ने कहा कि मामा से मिले धोखे की वजह से वह बहुत परेशान थे क्योंकि जिन लोगों से उन्होंने कर्ज लिए थे वह भी हमेशा अपने रूपये वापस मांगते थे।

अंत में वे कर्ज के रूपये किसी तरह लौटाने की कोशिश में जुटे थे और इसके लिए वे अपनी शिक्षिका पत्नी के के नाम पर लोन लेने की भी कोशिश कर रहे थे लेकिन अचानक इस तरह की घटना ने सब लोगों को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से 19 पन्ने का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने अपने कंस मामा का जिक्र किया है और उन्ही की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button