दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 लोगों की मौत भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन पकड़ने के दौरान स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

हादसे में 18 लोगों की जान गई है। वहीं 12 यात्री घायल हैं। मृतकों में 14 महिला यात्री हैं। सरकार ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button