बिहार

दो बहनों का बेवफा आशिक, एक से शादी तो दूसरी के साथ लिव-इन रिलेशन, पोल खुली तो…

बिहार के बेगूसराय-खगड़िया में अजब गजब का मामला सामने आया है, जिसमें शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी को दूसरे लड़के से प्रेम हो गया और वह उसके साथ बात चीत करने लगी तो पति को अपनी साली से प्रेम मोहब्बत हो गया और साली भी अपने जीजा के घर आकर रहने लगी. इससे दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी..

हत्या के बाद पत्नी और प्रेमी के साथ ही सास ससुर फरार हैं तो वहीं साली मृतक जीजा के घर में है और अपनी ही बड़ी बहन और मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रही है.

बिहार के बेगूसराय के ममला..

दरअसल 2021 में बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी साख गांव निवासी दीनदयाल की शादी खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के कामाथान इचरुआ की साजो की शादी हुई थी.

शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इस बीच दीनदयाल काम के सिलसिले में दूसरा प्रदेश चला गया, तो पत्नी साजो देवी खगड़िया में दवाई की दुकान चलाने वाले रमन कुमार राणा के संपर्क में आ गई और उसके बाद फिर उसी से अक्सर फोन पर बातें करते रहती थी और चोरी चुपके मिलते रहती थी.

ससुराल जाने से पहले दीनदयाल ने पूरी बात अपने परिवार वाले को बताई थी. जब दीनदयाल का फोन ऑफ आने लगा तो परिवार वाले खोजबीन करने लगे, तो खगड़िया अलौली मार्ग के चादर गांव के पास कुआं के बगल में दीनदयाल की बॉडी मिली . मृतक दीनदयाल के भाई संजीव ने अपनी भाभी सारो देवी के साथ ही मृतक के सास ससुर और प्रेमी राणा समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृतक की साली अंजलि भी अपनी दीदी और मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह का खुलासा होगा और पुलिस इस रिपोर्ट एवं फिर के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी. तत्काल मृतक के ससुराल वाले घर से फरार हैं.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button