बिहार

तो नई पार्टी बनायेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह? भाजपा और केंद्र सरकार पर लगाये कई आरोप…

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तो लगातार कर ही रही है अब भाजपा के पूर्व मंत्री एवं आरा के पूर्व सांसद ने अपनी पार्टी के विरुद्ध ही बगावत छेड़ दी है। आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने बीते दिनों प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के ऊपर लगाये आरोपों के बाद से अपनी पार्टी के नेता के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है। एक बार फिर भोजपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए आर के सिंह ने अपनी पार्टी बनाने तक की बात कर दी। उन्होंने कहा कि मैं सिविल सेवा में रहा हूं और सरकार में प्रधान सचिव और गृह सचिव भी रहा हूं, मंत्री भी रहा हूं लेकिन मेरी सब दिन से आदत रही है कि मैं झूठ और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया हूं। मेरे साथ काम करने वाले सभी लोग जानते हैं कि अगर भ्रष्टाचार किया तो ये माफ़ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि जो पढ़े लिखे नेता हैं वह आपके लिए सोचेंगे, आपके लिए काम करेंगे लेकिन जो पढ़े लिखे नेता नहीं हैं वह मंत्री बन जाने के बाद भी कुछ कर नहीं पाते हैं। वे सिर्फ हस्ताक्षर करते हैं और कुछ सोच भी नहीं पाते हैं। ऐसे लोग मंत्री और नेता बनते ही हैं सिर्फ अपना विकास करने के लिए। इसलिए ऐसे नेताओं से दुरी बना लीजिये जो पढ़े लिखे नहीं हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। प[उर्व मंत्री आर के सिंह ने कहा कि मैं सिविल सेवा में रहा हूं और मंत्री भी रहा लेकिन मैं हमेशा ही जाति में भेदभाव से दूर रहा हूं। आज के समय में देखा जाता है कि नेता लोग जाति के नाम पर लोगों को बाँट रहे हैं। कई नेता आये जो जाति के नाम लोगों को संगठित किया और पार्टी बना लिया। उन्होंने कहा कि हमलोग न्याय प्रिय हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। लोगों को हम पर विश्वास भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियां संगठित हो गई और उनके नेता जिसे कहते हैं सब एक जुट हो कर उसी को वोट देते हैं जबकि हमलोग न्यायप्रिय होने के बावजूद बंटे हुए हैं, अब इसे बदलना होगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button