खेल

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी 2026 में प्रदर्शन, 183 गेंदों पर बनाए 192 रन; 5 पारियों में लगाया सिर्फ एक अर्धशतक!

वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी 2026 में प्रदर्शन, 183 गेंदों पर बनाए 192 रन; 5 पारियों में लगाया सिर्फ एक अर्धशतक

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव का प्रदर्शन औसत ही रहा। हालांकि उन्होंने कम गेंदों का सामना करते हुए ज्यादा रन बनाए और 5 पारियों में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला।

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के लिए जमकर रन बनाए थे और उसके बाद उन्हें दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेना था। वैभव टी20 प्रारूप में खुद को साबित कर चुके हैं और अब इंतजार है कि वो क्रिकेट के अन्य प्रारूपों में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वैभव दलीप ट्रॉफी (लाल गेंद के क्रिकेट में) में कुछ बड़ा धमाका करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उनका प्रदर्शन औसत ही रहा।

वैभव अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन दलीप ट्रॉफी किए गए प्रदर्शन से अब ये सवाल उठने लगा कि अगर वो इस तरह का खेल दिखा पाएंगे तो क्या भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना पाएंगे। वैभव लाल गेंद के इस टूर्नामेंट में उसी अंदाज में खेलते हुए नजर आए जिसके लिए वो जाने जाते हैं, लेकिन इसके दम पर वो एक पारी को छोड़कर हर बार निराश करते ही नजर आए यानी वैभव को अभी लाल गेंद के क्रिकेट में काफी कुछ काम करने की जरूरत है।

*दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव का प्रदर्शन*

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और वो टीम के उप-कप्तान भी थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 मैच खेले और उन 3 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 183 गेंदों का सामना करते हुए 192 रन बनाए। वैभव का औसत इन मैचों में 38.40 का रहा जबकि उनका स्ट्राइक रेट 104.91 का रहा जो टेस्ट के लिहाज से तो काफी अच्छा था। वहीं वैभव ने इन 5 पारियों में एक अर्धशतकीय पारी खेली और उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा। वैभव ने इन मैचों में 18 चौके और 10 छक्के भी लगाए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button