चिराग के सिपाही ने विपक्ष को धो डाला, पश्चिम बंगाल और SIR को लेकर भी कह दी बड़ी बात…

बिहार में नई सरकार में गृह विभाग का जिम्मा भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को दिया गया है जिसके बाद अब विपक्ष एक बार फिर नीतीश कुमार और भाजपा पर हमलावर हो गया है। विपक्ष भाजपा पर आरोप लगा रहा है कि अभी नीतीश कुमार से गृह विभाग छीना गया है और धीरे धीरे भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी भी अपने कब्जे में ले लेगी। विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता राजू तिवारी ने करारा पलटवार किया है। विपक्ष के इन्हीं बातों की वजह से उनका सुपरा साफ़ हो गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा तो है नहीं। मुद्दाविहीन विपक्ष के लोग कुछ भी बोलते रहते हैं और इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव के बल पर राज्य की डबल इंजन की सरकार लगातार राज्य का विकास करेगी। रही बात गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास जाने की तो यह कोई कब्ज़ा करने की बात नहीं है बल्कि यह मुख्यमंत्री और डबल इंजन सरकार की व्यवस्था है। सम्राट चौधरी जी कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करेंगे। नीतीश कुमार ने ही बिहार में कानून का साम्राज्य स्थापित किया है और अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सम्राट चौधरी जी अपराधियों पर अंकुश लगायेंगे।
इस दौरान राजू तिवारी ने कहा कि विपक्ष को थोड़ा सा मिलता है तो देख लीजिये, चुनाव के पहले किस तरह की भाषा और कुकृत्य सामने आने लगे थे। बिहार में शांति व्यवस्था जो बनी है उसे और भी बेहतर बनाई जाएगी। उपद्रवी तत्व के लोग और उनके संरक्षकों को बुरा तो लगेगा ही क्योंकि बिहार में शांति व्यवस्था प्रभावी बनाया जा रहा है। बिहार में सुशासन का जो राज है वह NDA की डबल इंजन की सरकार में लगातार जारी रहेगा।



