अन्यजानकारी

गुरुग्राम में 5000 मकान होंगे सील कोर्ट का आदेश

नया गुरुग्राम में डीएलएफ फेज एक से पांच के बीच 5000 से अधिक मकानों पर सीलिंग की तलवार लटक गई है। डीएलएफ फेज एक से पांच के बीच मकानों में अवैध निर्माण और संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर एक याचिका में सुरक्षित रखे फैसले को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से सख्त लहजे में सुनाया गया है।

डीएलएफ की मुख्य सड़कों जिसमें गोल्फ कोर्स रोड एमजी रोड समेत डीएलएफ फेज एक से पांच की इंटरनल सड़कों पर स्थित रिहायशी मकानों में अवैध निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन मकानों में बड़े-बड़े शोरूम से लेकर गाड़ियों तक के शोरूम खुल गए हैं। अब इन पर सीलिंग की तलवार लटक गई है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button