बिहार

खबर का असर !! अश्लील गाना गाने वाले विधायक पर FIR दर्ज …

भागलपुर में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया था. इस दौरान जदयू विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा गाना गाया कि उनकी चर्चा होने लगी. हर तरफ आलोचना होने लगी. समायिक हंस न्यूज़ ने खबर चलाई और अब इसका असर देखने को मिला. अब जदयू विधायक गोपाल मंडल पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया है.

क्या है मामला ?

बता दें की भागलपुर में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया था. इस दौरान जदयू विधायक गोपाल मंडल ने ऐसा गाना गाया कि उनकी चर्चा होने लगी. अब प्रशासन ने अश्लील गाना गाने वाले और अश्लील गानों पर डांस करने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल पर एफआईआर दर्ज किया है

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ एफआईआर

पुरे मामले कों भागलपुर एसपी प्रेरणा कुमार ने संज्ञान में लिया. उनके निर्देश पर नवगछिया थाना में गश्ती पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के बयान पर गोपाल मंडल समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

क्या लिखा है एफआईआर में ?

प्राथमिकी में पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लिखा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक गोपाल मंडल ने द्विअर्थी गाने गाए 8 तारीख को जारी हुए नवगछिया अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के आदेश का उल्लंघन हुआ है. मीडिया में खबरें चली सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है, अनुरोध है कि विधायक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button