गोंडा

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का मुजेहना ब्लाक में स्वागत समारोह

*गोंडा*

भारतीय जनता पार्टी गोंडा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम का आज सोमवार को मेहनौन विधानसभा के मुजेहना मंडल के विकास खंड मुजेहना सरयू सभागार में भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी ने व संचालन प्रमोद कुमार पांडे ने किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने कहा कि मैने भाजपा से अपना कार्य 1991 से साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया था एवं आप लोगों के आशीर्वाद व सहयोग से 2बार जिलाध्यक्ष बनाया और पुनः आप सभी के सहयोग से व आशीर्वाद से पार्टी ने पुनः गोंडा का जिलाध्यक्ष बनाया है। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आने वाले पंचायत चुनाव में आप पुनः मिलकर शत प्रतिशत भागीदारी करते हुए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य में भाजपा का परचम लहराकर ज्यादा सीटे जिताने में योगदान दे। इस अवसर जिला महामंत्री राजेश तिवारी, जिला मंत्री विनय शर्मा, नंद किशोर नंदू, मनीष द्विवेदी, संतोष सिंह, अविनाश जायसवाल, संतोष पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा, प्रधान संघ मुजेहना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष मुनींद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, रवि तिवारी, सहित सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ कई लोग उपस्थित थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button