उत्तर प्रदेश
एक लाख का इनामी नफीस शामली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बाग में ठेकेदारी करता था, नकली नोटों का था मास्टरमाइंड

शामली के कांधला क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस की विशेष टीम और नफीस के बीच मुठभेड़ हुई। नफीस, जो कभी आम के बाग में ठेकेदारी करता था, करीब तीन दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था।
उस पर हत्या, लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत कुल 34 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि नफीस नकली नोटों के नेटवर्क का भी संचालक था और उसके पुलिस से 15 दिन से पीछा जारी था।
मुठभेड़ में उसे गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नफीस के कब्जे से कई हथियार और बाइक बरामद किए। इस मुठभेड़ ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को बड़ा झटका दिया है।



