उत्तर प्रदेश
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

उत्तर भारत में ठंड का असर तेज होने लगा है। पहाड़ों पर हुई लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों पर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह और रात का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के मध्य से ही शीतलहर की शुरुआत हो सकती है और यह ठंड दिसंबर तक अपना चरम दिखाएगी।



