उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश का दर्दनाक हादसा: बस-कार की सीधी भिड़ंत में 3 की मौत (Gonda)

उत्तरी प्रदेश के गोंडा–अयोध्या हाईवे पर उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
बताया गया है कि बस अयोध्या से गोंडा की ओर तेज गति से जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण की सम्भावित लापरवाही हो सकती है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



