बिहार

उत्तरनावां गांव में आग से झुलसकर हुई मौत मामले में आश्रितों को मिला 4 लाख रुपए का सरकारी लाव !

रिपोर्टर मिथुन कुमार

लोकेशन नालंदा बिहार

नालंदा. रहुई प्रखंड के उत्तरनावां गांव में बीते 12 फरवरी को बोरसी तापने के क्रम में एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई थी। जहां मृतका के परिजन लोगों से चंदा कर मृतक के दाह संस्कार करने के लिए पैसा जुटा रहे थे। तभी इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया सरयुग प्रसाद सिन्हा को मिला तो वह मृतक के परिजन से कहा की यह एक प्राकृतिक घटना है और इन्हें सरकार द्वारा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस के देख रेख में मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर आश्रित बनाकर सरकारी लाभ के लिए प्रशासन के यहां फॉर्म भर कर जमा किए थे जहां मृतक के परिजन को तत्काल प्रभाव से पहले 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया था। उसके बाद 24 सितंबर यानी मंगलवार को मृतक के आश्रित को अंचल में 4 लाख रुपए का लाभ खाता पर ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में मृतक के आश्रित ने ने बताया की हम काफी गरीब हैं और हमे शव को दाह संस्कार करने के लिए पैसे नहीं था जिसके कारण स्थानीय मुखिया सरयुग प्रसाद सिन्हा के द्वारा साथ मिला और हमे सरकारी लाभ दिलाने में अहम भूमिका रहा। वहीं मुखिया सरयुग प्रसाद सिन्हा ने कहा की उत्तरनावां गांव में एक महिला की बोरसी तापने के क्रम में आग से झुलसकर मौत हो गांव थी। जहां पहले 20 हजार का स्थानीय बीडीओ मे द्वारा चेक प्रदान किया गया था। और अब 7 महीने के बाद प्रशासन के द्वारा मृतका के अश्रित को 4 लाख रुपए का सरकारी लाभ दिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button