POLITICS
बार की गुंडागर्दी और मनमानी नहीं चलेगी, एसओपी तोड़ने वाले के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – मंत्री योगेंद्र

रांची/डेस्क:
अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लीकर बार में हुए हंगामे की खबर सामने आने के बाद उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री ने सख्त रुख अपना लिया है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेन्द्र प्रसाद महतो ने विभाग को आदेश दिया है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये.मामले में विभागीय मंत्री ने कहा कि बार में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं है, बार की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर आदेश दिया गया है कि मामले में जांच के बाद जो भी उचित और सख्त कार्रवाई हो उसे किया जाये.



