उत्तराखंड
Uttarakhand News: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के उत्तरायणी महोत्सव में लोकगायकों ने मचाया धमाल.

हल्द्वानी के पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर में उत्तरायणी महोत्सव दूसरे दिन भी धूमधाम के साथ जारी रहा। बृहस्पतिवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट, संरक्षक हुकम सिंह कुंवर और अध्यक्ष खड़क सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। मेयर ने कुमाऊंनी संस्कृति को दुनियाभर में नई पहचान दिलाने का आह्वान किया।
शाम को रंगारंग कार्यक्रमों को आयोजन किया। गायक जगदीश कांडपाल ने लछिमा गोल्डन का झुमका…, देहरादून की भौजी… आदि गीतों के बोल से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। गायक राकेश जोशी के हिट दे साली म्यार दगड़…, सुवा मेरी ड्राइवरा… समेत अन्य पुराने गीतों पर लोग जमकर थिरके। वहां सचिव देवेंद्र तोलिया, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मधु सांगुड़ी, धर्म सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बोरा, शोभा बिष्ट आदि मौजूद थे।



