POLITICS
Uttarakhand: सीएम धामी ने किया साफ, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र.

उत्तराखंड बजट सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि और स्थान के चयन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। ऐसे में अब सीएम धामी ने साफ किया है कि उत्तराखंड बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ही आहूत किया जाएगा।



