Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का विवादित बयान, बिहार की बेटियों पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल.

सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू बिहार की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। बयान सामने आने के बाद इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी आलोचना की जा रही है।4
सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक लोग इस टिप्पणी को असंवेदनशील और आपत्तिजनक बता रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि इस तरह के बिगड़े बोल न सिर्फ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देते हैं। बिहार की बेटियों को शिक्षा, खेल, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाला बताते हुए लोगों ने सवाल उठाया कि क्या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के परिजनों को भी भाषा और मर्यादा की जिम्मेदारी नहीं निभानी चाहिए। मामले के तूल पकड़ने के बाद बयान देने वाले पक्ष की ओर से सफाई देने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।


