
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में पोपटलाल की शादी का ट्रैक दर्शकों के बीच चर्चा में है. श्याम पाठक ने कहा कि शादी का ट्रैक हमेशा लोगों को उत्साहित करता है और इस बार भी शादी होगी या नहीं, यह देखने के लिए लोग उत्सुक हैं. श्याम ने हेटर्स को भी जवाब दिया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में फैंस को पोपटलाल की शादी का ट्रैक देखने को मिल रहा है. शो की टीम जयपुर में पतंग महोत्सव के लिए पहुंची है. यहां जयपुर की बबली से पोपटलाल का पंतग काटने का कॉम्पिटिशन होना है. सालों से सिटकॉम शो में पोपटलाल को मोस्ट एलिजिबल बैचलर के रूप में दिखाया जा रहा है. उनकी शादी हर बार होते-होते रह जाती है. इस बार भी क्या सच में मेकर्स उनकी शादी दिखाते हैं, या फिर बेचारे पोपटलाल का दिल टूटता है, जल्द मालूम पड़ेगा l



