Weather

Weather News: दिल्ली में बादल छाए, क्या 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

Republic Day Weather: दिल्ली का मौसम रिपब्लिक डे पर बदलने वाला है. लेकिन क्या गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मौसम कैसा रहेगा, ये सबकी बेचैनी बढ़ा रहा है. इससे पहले फुल रिहर्सल डे के दौरान दिल्ली में जबरदस्त बारिश देखने को मिली थी.

नई दिल्ली:

Delhi Weather Latest News: दिल्ली में रिपब्लिक डे वेदर यानी गणतंत्र दिवस पर कैसा मौसम रहेगा. क्या इंद्रदेव कर्तव्य पथ परेड के समारोह में पानी तो नहीं फेर देंगे. भारत मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन बादल छाएं रहेंगे. सुबह के वक्त थोड़ा कोहरा दिखाई देगा. हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं. लेकिन 27 जनवरी से मौसम फिर बदलने वाला है. दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त दो से तीन बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इस दौरान बिजली कड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जो कहीं कहीं आंधी का रूप ले सकती है. वहीं दोपहर से रात के वक्त भी बरसात, बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान भी देखने को मिलेगा. साथ ही एक-दो बार तेज बारिश हो सकती है.

भारत मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को हिमालय के क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ उठने वाला है, जिससे पहाड़ी इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी होगी. 27 जनवरी को भी भारी बारिश औऱ बर्फबारी के अलावा ओला गिरने की चेतावनी भी दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश भारत और मध्य प्रदेश के आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से तेज बारिश के कई झोंके आने की संभावना है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button