गोंडा

सेवानिवृत्त होमगार्डविदाई सम्मान समारोह का आयोजन

*गोंडा*

आज मंगलवार 15अप्रैल को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन गोण्डा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम गांधी पार्क गोंडा में किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त हुए कम्पनी पंडरी कृपाल के जवान विश्वनाथ मिश्र को उपहार स्वरूप अंग वस्त्र,मिष्ठान, धार्मिक ग्रंथ, साल, छाता टार्च व नगद धनराशि प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा ने उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन किया कि सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को 20 लाख रुपए सहयोग व कार्यरत जवानों को आयुष्मान कार्ड, ई पी एफ आदि सुविधाओं से आच्छादित किया जाय। कार्यक्रम को पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश पांडे, राकेश पाठक, जय प्रकाश गोस्वामी ,रामकृपाल वर्मा, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन कम्पनी पंडरी कृपाल के पदाधिकारी सूर्य मणि मिश्रा, जय शंकर शुक्ल, चन्द्र मोहन, ओंकार तिवारी, सन्तोष पाण्डेय ने किया व सहयोग सभी जवानों ने किया।इस अवसर पर सदानंद तिवारी, वीरेन्द्र मिश्र, श्याम बाबू पाण्डेय, स्वामी नारायण गिरि, विश्वनाथ तिवारी, जगदम्बा शुक्ला, राजेंद्र दूबे,शिवराम मौर्य, अनिल मिश्रा,सन्तोष सिंह, प्रहलाद, रामसुंदर, महाराजदीन, श्याम नारायण तिवारी, कृष्ण चन्द्र तिवारी सहित काफी संख्या में होमगार्डस जवान मौजूद थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button