बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसे में बीपीएससी शिक्षिका की मौत हो गई

(बिहार): बिहार के मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसे में बीपीएससी शिक्षिका की मौत हो गई। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय तालीमपुर के एक शिक्षक और शिक्षिका विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक एक पेड़ की टहनी टूटकर चलती बाइक पर गिर गई, जिससे शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक शिक्षिका की पहचान विशाखा कुमारी के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली थी। घायल शिक्षक की पहचान शिवराहा मझौलिया के फूलबाबू राय के रूप में हुई है।

इस संबंध में मीनापुर के थानेदार संतोष रजक ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में रास्ते में पेड़ के डाल गिरने से एक शिक्षका की मौत हो गई है। दूसरा घायल है जो कि घायल इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

वहीं पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों शिक्षक अपनी बाइक से जा रहे थे तथा दूसरी तरफ से एक ट्रक आ रही होती है। सामने से आ रहा ट्रक सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराता है और पेड़ की डाल टूटकर सड़क से गुजर रहे बाइक पर जा गिरती है।

जानकारी के अनुसार विशाखा देवी आज सुबह अपने पड़ोस में रहने वाले सरकारी टीचर फूलबाबू के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। स्कूल जाने के दौरान जैसे ही बाइक गंगा सागर पुल के पास देवी स्थान पहुंची कि अचानक पेड़ की डाल टूट कर उनके ऊपर गिर गई।

बताया जाता है कि दो साल पहले ही विशाखा की तालीमपुर मिडिल स्कूल में पोस्टिंग हुई थी तथा घायल टीचर फूलबाबू राय ने फोन कर पूरी जानकारी मीनापुर थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button