अयोध्या-मंडलगोंडादेवी-पाटन-मंडलबस्ती-मंडललखनऊ-मंडलस्वास्थ्य

गोण्डा आरओएच डिपो, के मुख्य प्रवेश द्वार के पास सुंदर उद्यान का विकास!

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में व्यापक स्वच्छता एवं ’स्वच्छ’ परिसर हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

 

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, डीएम एवं ईएनएचएम महेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्वच्छता एवं ’स्वच्छ’ परिसर हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कार्यस्थल परिवेश को अधिक सुंदर एवं प्रेरणादायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत आरओएच डिपो, गोंडा के प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप एक सुसज्जित लघु उद्यान का विकास किया गया है।
आरओएच डिपो, गोंडा का प्रशासनिक भवन अपने निर्माण काल से ही आकर्षण का केन्द्र रहा है, ‘स्वच्छ परिसर’ अभियान के अंतर्गत इस स्थान का चयन कर डिपो के कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों के सामूहिक प्रयास से इस क्षेत्र का कायाकल्प किया गया तथा इसे एक आकर्षक छोटे उद्यान के रूप में विकसित किया गया।
उद्यान विकास कार्य के अंतर्गत सर्वप्रथम क्षेत्र की व्यापक साफ-सफाई कर कचरे का निष्कासन किया गया, झाड़ियों की छंटाई की गई तथा भूमि को पौधारोपण हेतु तैयार किया गया। विगत 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डिपो के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सहभागिता से 100 से अधिक रंग-बिरंगे फूलों एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया। उक्त उद्यान की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोहे की फेंसिंग भी कराई गई है।
इस सराहनीय कार्य हेतु प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार के प्रति डिपो प्रशासन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर (फ्रेट, डीएम एवं ईएनएचएम) द्वारा आरओएच डिपो, के कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए 5,000/- (पांच हजार रुपये) का सामूहिक पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
रेल कर्मियों की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करती है, बल्कि डिपो के कार्यकारी परिवेश को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button